उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में लीगल एड डिफेंस काउन्सिंल व न्यायरक्षक लीगल एड डिफेंस काउन्सिंल सिस्टम डिप्टी चीफ ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम में अभियुक्त व बचाव पक्ष की ओर से पैरवी करने के लिये चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अमित कुमार तिवारी, डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल शिव सौरभ मिश्र, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अशोक कुमार व रोशनी कार्यरत है। लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम जनपद फतेहपुर के डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल शिव सौरभ मिश्र द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरुप न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश की गैंगस्टर कोर्ट द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित धाता थाना के भीटापर निवासी अभियुक्त रामविलास उर्फ विलोस पुत्र अवधेश सोनकर को निशुल्क न्याय दिला कर दोषमुक्त कराया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

