Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला क्षयरोग अधिकारी द्वारा आभा ब्लड सेन्टर शान्तीनगर फतेहपुर का निरीक्षण किया गया। आभा ब्लड बैंक फतेहपुर को 18-07-2026 को रक्तकेन्द्रों का मूल्यांकन किये जाने वाले बिन्दुओं पर अनुश्रवण / समीक्षा सम्बन्धित पत्र प्राप्त हुआ था जिसकी सूचना आज दिनांक 2 सितम्बर 2026 तक जिला क्षयरोग अधिकारी को प्रेषित नहीं की गयी। डा० अभिषेक त्रिपाठी प्रबन्धक आभा ब्लड सेन्टर का कहना है कि मुझे अभी तक पत्र प्राप्त की जानकारी नहीं है जबकि डा० अभिषेक त्रिपाठी द्वारा स्वयं ही पत्र प्राप्त किया गया था। बायोमैटिक स्क्रीनिंग ए०बी०डी०एम० के माध्यम से नहीं किया जा रहा है। साफ्टवेयर लगा हुआ है एवं बायोमैटिक स्कैनिंग नहीं हो रही है। आभा ब्लड बैंक में उपस्थित सनद त्रिपाठी लैब टैक्नीसियन उपस्थित मिलें जिनका सनद त्रिपाठी लैब टैक्नी० का रिनीवल नहीं मिला। जिला क्षयरोग अधिकारी ने कहा कि रजिस्ट्रेशन की कापी आज ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराये। कुल पाँच यूनिट ब्लड उपलब्ध पाया गया। साथ ही टीबी मरीजों के विषय में जानकारी ली गयी उन्होंने बताया कि टीबी के मरीजों को डायग्नोज किया जाता है जिसकी रिपोर्ट आपके कार्यालय में भेजी जाती है साथ ही आपके निर्देशानुसार, 05 टीबी मरीजों को हर महीने गोद लिया जाता है और पोषण पोटली उपलब्ध करायी जाती है। ब्लड बैंक में चार कर्मचारी है।, 1. सनद त्रिपाठी लैब टैक्नी०, 2. सौरभ कुमार सविता टी०एस०, 3. श्याम बाबू तिवारी टी०एस०, 4. शैलू देवी एल०टी०, माह अगस्त 2026 में 17 यूनिट डोनेट किया गया। जिला क्षयरोग अधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि कम से कम माह में एक बार कैम्प लगाकर ब्लड डोनेट करने के लिये प्रेरित किया जाये साथ ही टीबी जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा, हरं ब्लड यूनिट की एच०आई०वी०, सिफलिस, हेपटाइस बी० सी० जॉच, कार्य को और अच्छे ढंग से एवं सारे प्रपत्र 3 दिवस के अन्दर पूरा किया जाये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By