उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण के अधिकारों की रक्षा को लेकर सरदार सेना एवं जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल के नेतृत्व में बुधवार को राजधानी लखनऊ इको गार्डन में आरक्षण बचाओ आंदोलन किया गया। प्रदेश भर से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आरक्षित वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। आंदोलनकारियों ने राज्यपाल को मांगपत्र सौंपकर विभिन्न सरकारी भर्तियों में आरक्षण व्यवस्था के पारदर्शी तरीके से पालन की मांग की। डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि आरक्षण संविधान प्रदत्त सामाजिक न्याय और प्रतिनिधित्व का अधिकार है सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण का पूरी तरह पालन होना चाहिए उन्होंने कहा कि आरक्षण के प्रावधानों की अनदेखी से वंचित वर्ग के अभ्यर्थियों के हित प्रभावित होते हैं जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा । आंदोलनकारियों ने मांग की कि सभी सरकारी विभागों में आरक्षण रोस्टर को सार्वजनिक और पारदर्शी किया जाए।आरक्षित वर्ग के खाली पड़े बैकलॉग पदों को तत्काल भरा जाए। UPSSSC समेत विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण नियमों के पालन की समीक्षा कराई जाए इसके साथ ही 69 हजार शिक्षक भर्ती समेत जिन भर्तियों में आरक्षण को लेकर शिकायतें हैं उनकी निष्पक्ष जांच कराकर पात्र अभ्यर्थियों को न्याय दिलाया जाए। संगठन ने आरक्षित पदों को नियमों के विपरीत सामान्य श्रेणी में समायोजित करने की शिकायतों की जांच, आरक्षण संबंधी मामलों की निगरानी के लिए प्रभावी व्यवस्था और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की। डॉ. पटेल ने कहा कि आंदोलन किसी वर्ग के खिलाफ नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए है उन्होंने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। आंदोलन में सरदार सेना और जनहित संकल्प पार्टी के पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, मुकेश पटेल, सुरेंद्र मौर्य, विमलेश पटेल,शैलेंद्र सिंह, जितेन पटेल, विजय पटेल, संजय पटेल, शिवम पटेल, रितेश, लालजीत, आशीष, सतपाल सिंह, लालजीत विश्वकर्मा, रजनीश, अजय, मोनू, रोशन सिंह, कार्यकर्ता तथा आरक्षण समर्थक बड़ी संख्या में शामिल रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

