उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सरकी गांव में छह दिन पूर्व मारपीट के दौरान घायल हुए अधेड़ की लखनऊ पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर शहर आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। बताते चलें कि सरकी गांव निवासी जयकरन सिंह पुत्र स्व0 रामराज सिंह 47 वर्ष घर के बाहर बैठा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोगों ने उसे लाठी-डण्डों से पीट दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए पहले गाजीपुर सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी हालत में सुधार न आने पर चिकित्सकों ने कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने कुछ दिन इलाज करवाया लेकिन सुधार न होने पर पीजीआई लखनऊ ले जा रहे थे। तभी रास्ते में जयकरन सिंह ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर फतेहपुर आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में घटना के बाबत जानकारी देते हुए मृतक के भाई गोलू सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की गई थी। चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उधर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

