उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शीरशी भलेवा गांव में घर के अंदर महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शीरशी भलेवा गांव निवासी रमेश कुमार की 40 वर्षीय पत्नी घर में काम कर रही थी। तभी वहां छिपे हुए ज़हरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया तो परिजन बिना समय गवाए अपने ही वाहन से उसको मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share