उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गाँव के समीप ओमनी वैन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ी सराहन गाँव निवासी सदा राम वर्मा का 55 वर्षीय पुत्र जयराम वर्मा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मदरी गांव के समीप पहुंची तभी ओमनी वैन ने बाइक को टक्कर मार दिया। वैन की टक्कर से बाइक चालक जयराम रोड पर गिरकर घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी सर्वेश व पायलेट महेश ने घायल को इलाज के लिए अमौली सीएचसी पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत चिंता जनक देखते हुए उसी सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी व पायलेट के साथ घायल को कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share