उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के आलमपुर नरही गाँव में अपने घर के बाहर खेल रहे किशोर को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के आलमपुर नरही गाँव निवासी विमल का 12 वर्षीय पुत्र पंकज अपने घर के बाहर खेल रहा था। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर में अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी शिवशरण और पायलेट जितेन्द्र सिंह ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

