उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बाँदा सागर रोड पर सय्यद बाबा के समीप पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे दो बाइके आपस में टकरा गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे समाज सेवी ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के खटौली गांव निवासी रामनाथ का 52 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था।

वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के सय्यद बाबा के समीप पहुंची तभी पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे बाइक पर सवार गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी इंद्रजीत के 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार और गांव निवासी सुरेश का 20 वर्षीय पुत्र पंकज से भिड़न्त हो गई।

जिसमें दोनों बाइकों पर सवार अरविंद, आशीष और पंकज तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना समाज सेवी अशोक तपस्वी को हुई तो तुरंत अपनी एंबुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

