उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा मंगलसूत्र झपट्टामारी एवं बकरी चोरी की घटनाओं से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21,470 रुपए नकद बरामद किया। वादी द्वारा कोतवाली पर दी गई तहरीरी सूचना के अनुसार दिनांक 21.05.2026 को वादी के बाहर जाने के दौरान दुकान पर मौजूद उसके पुत्र को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बातों में उलझाकर पानी लेने के लिए अंदर भेज दिया गया। इसी दौरान उक्त व्यक्तियों द्वारा दुकान में रखे गुल्लक से ₹10,000/- नगद निकालने तथा दुकान के बाहर बंधे 03 बकरों की रस्सी काटकर चार पहिया वाहन में डालकर ले जाने की घटना कारित की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 212/2026 धारा 303 (2) बीएनएस। इसी तरह दूसरे वादी द्वारा कोतवाली पर दी गई तहरीरी सूचना के अनुसार दिनांक 07.09.2026 को वादी अपनी पुत्री से मिलने जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की काली छत वाली चार पहिया गाड़ी सवार व्यक्ति द्वारा वादी के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया गया तथा उक्त वाहन से प्रयागराज की ओर भाग गया। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 427/2026 धारा 304(2) बीएनएस। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टी आरोपियो की गिरफ्तारी एवं अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 04.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोगों से संबंधित विवेचनात्मक कार्यवाई के दौरान पतारसी-सुरागरसी एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त धीरज सोनकर पुत्र पुत्तन निवासी ग्राम कुंवरपुर, थाना मलवा उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से ₹21,470/- बरामद। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2)/317 (4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार आरोपियो के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाई पूर्ण कर सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियो द्वारा बताया गया कि वह एक अन्य अभियुक्त के साथ मिलकर चोरी एवं झपट्टामारी की घटनाओं को अंजाम देता था। करीब 25 दिन पूर्व फतेहपुर क्षेत्र में हाईवे के पास एक महिला से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर चोरी किया गया, जिसे राह चलते व्यक्ति को करीब ₹20,000 में बेचकर धनराशि आपस में बांट ली गई। उक्त घटना में एक अन्य अभियुक्त के वाहन का प्रयोग किया गया था। अभियुक्त द्वारा करीब 3-4 माह पूर्व बकन्धा ईंट भट्टे के पास से 03 बकरियां चोरी कर करीब ₹10,000 में बेचने तथा कानपुर क्षेत्र में भी बकरी चोरी एवं झपट्टामारी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई गई। जामा तलाशी में बरामद ₹21,470/- के संबंध में अभियुक्त ने बताया कि यह धनराशि मंगलसूत्र एवं बकरियां बेचकर प्राप्त रकम में से बची हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

