उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप बाइको की भिड़न्त में एक बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गांव निवासी राम सेवक यादव का 25 वर्षीय पुत्र राहुल यादव व गांव निवासी नरसिंह यादव का 28 वर्षीय पुत्र अंकित यादव दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर आज सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के तामेश्वर मंदिर दर्शन करने आ रहे थे। जब उनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से हुई भिड़न्त में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना एनएचआई की एंबुलेंस 1033 को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share