उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बावन गांव के समीप अपने मायके आई महिला वापस अपने घर जाने के लिए रोड किनारे खड़े होकर वाहन का इंतेज़ार कर रही थी। तभी रोड से निकले बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे महिला पुत्री सहित रॉड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के विद्यातीपुर गांव निवासी पवन कुमार विश्वकर्मा की 26 वर्षीय पत्नी वंदना देवी 2 वर्षीय पुत्री प्रियांशी को साथ लेकर गाजीपुर थानां क्षेत्र के बावन गाँव अपने मायके आई थी। आज सुबह वापस अपने घर जाने के लिए वह रोड पर खड़ी वाहन का इंतेज़ार कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर थानां क्षेत्र के गढ़ी गाँव निवासी अशोक निकला और उसने माँ-बेटी को टक्कर मार दिया। जिससे वंदना देवी पुत्री सहित रोड पर गिरकर दोनों घायल हो गई। फोन पर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेस के ईएमटी शेखर द्विवेदी और पायलेट अमर ने घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

