उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के विद्यार्थी चौराहा पर स्थित प्राइवेट आर० के० हास्पिटल के संचालक डा० रवि आनन्द द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत जिला क्षयरोग अधिकारी डा० अशोक कुमार की अध्यक्षता में 05 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरण किया गया और और डा० रवि आन्नद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। ओ० पी० डी० में आये सभी मरीजों को टीबी रोग के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंनें बताया कि टीबी के लक्षण जैसे दो हफ्ते से लगातार खांसी आना, बुखार का आना, रात में पसीना आना, बलगम या बलगम के साथ खून का आना, सीने में दर्द होना, वजन का कम होना, भूख न लगना, गर्दन में गिल्टी/ गाँठे आदि लक्षण होने पर अपने पास के किसी भी सरकारी हास्पिटल में जाकर बलगम की जाँच करायें। यदि जॉच में टीबी की पुष्टि होती है तो सरकारी हास्पिटल से निशुल्क दवा शुरू करें। जिला क्षयरोग अधिकारी, डा० अशोक कुमार द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक टीबी मरीज को इलाज के दौरान (सरकारी/ प्राइवेट) रू0 1000/- पोषण आहार के लिये प्रतिमाह दिया जाता है। अजीत सिंह एस०टी०एस० एवं राकेश कुमार पी०पी०एम० ने बताया कि निक्षय पोषण योजना का लाभ लेने के लिये अब फेस वेरीफिकेशन करवाना अनिवार्य है उसके बाद धनराशि आपके खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से भेजी जायेगी। आप सभी के सहयोग से टीबी हारेगा, देश जीतेगा के नारे को साकार किया जा सकता है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share