उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधनगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव में महिला अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी वह कटे हुए बिजली के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रमवां गांव निवासी राम दीन की 35 वर्षीय पत्नी बिट्टन देवी घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी बिजली के बोर्ड में प्लग लगाते समय वह कटे हुई तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको करंट से अलग किया और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share