उत्तर प्रदेश रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के भीटा गांव में अधेड़ अपने निर्माण धीन घर की छत पर पानी डाल रहा था। तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप गया। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के भीटा गांव निवासी राम विशाल शुक्ला का 55 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार शुक्ला अपने निर्माण धीन घर की छत पर चढ़कर पानी डाल कर तराई कर रहा था। तभी वह खुली छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अपने प्राइवेट वाहन से फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share