उत्तर प्रदेश फतेहपुर जीप के जाफरगंज थाना क्षेत्र के इटरा ग्राम सभा के विजयपुर (गजायपुर) गांव की महिलाओं ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आवास योजना में हो रही धांधली की शिकायत की है। शिकायत का नेतृत्व राधा देवी, अध्यक्ष राधा स्वयं सहायता समूह ने किया। उनके साथ आरती देवी, उपाध्यक्ष पठानबाई स्वयं सहायता समूह और अनुसुइया देवी, अध्यक्ष रमाबाई स्वयं सहायता समूह सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि गांव में बिना किसी पूर्व सूचना के सर्वे किया जा रहा है और अपात्र लोगों को लाभ दिया जा रहा है। समूह से जुड़ी कई गरीब महिलाओं के कच्चे मकान गिर चुके हैं, जो दूसरों के घरों में या पन्नी तानकर रहने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें आवास, शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।ज्ञापन में शामिल अन्य महिलाएं रामा देवी, सावित्री देवी, मुन्नी देवी, पूनम देवी, सुमन, ममता, कुसमा, कुमकुम देवी सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र गरीब महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share