उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 62 पौवा देशी शराब, 08 पौवा विदेशी शराब, 17 कैन बीयर व 2,060/- रुपये बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगिलक द्वारा अवैध देशी व अपमिश्रित शराब के निष्कर्षण तथा अवैध शराब की बिक्री व परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.10.2026 को थाना बकेवर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम हंक डाबे के कुछ दूर पहले बहद ग्राम आलमपुर में एक वर्ना कार नं0 UP71BK4501 से 62 अदद देशी शराब के पौवे (32 जोशीला व 30 महबूबा), 08 अदद आईकानिक विदेशी शराब के पौवे, 17 अदद बीयर की कैन व 2,060/- रुपये बरामद करते हुए अभियुक्तगण 1. हिमांशु पटेल पुत्र अरविन्द कुमार निवासी आलमपुर थाना बकेवर उम्र करीब 25 वर्ष व आशीष पुत्र बाबूलाल निवासी भेलगांव थाना बकेवर उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 131/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई नियमानुसार की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

