उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 03.10.2026 को माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति सैय्यद कमर हसन रिजवी उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के साथ संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों की आवासीय बैरकों, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कारागार में अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कारागार के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।।इस दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

