उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिदंकी विधानसभा क्षेत्र के तेलियानी विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धारूपुर गावं में वोट बचाओ लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ सप्ताहिक आयोजन के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी दयाल गुप्ता के संयोजन में एक पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। दयाल गुप्ता ने कहा कि सरकार पिछले दलित कमजोरों के वोट मतदाता सूची से कट रही है । और उन्हें मताधिकार से वंचित कर रही है। भारत के चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बहुत बड़ी धांधली करके बहुत बड़ी संख्या में मतदाताओं के मत मतदाता सूची से हटा दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश को बहुत ही गंभीर स्थिति में लेकर आ गई है । किसानों को खाद नहीं मिल रही है। गांव गांव ठेके खुला रही है। और स्कूल बंद कर रही है । सरकार ने 27000 स्कूल बंद कर दिए। महंगाई चरम सीमा पर है। और किसान मजदूर व्यापारी बहुत परेशान है। समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक सप्ताह के अंदर गांव- गांव जाकर सरकार द्वारा किए जा रहें लोकतंत्र विरोधी कार्यों को बताने के लिए निर्देशित किया है। इस मौके पर सेक्टर प्रभारी संतोष प्रजापति ,अंसार मिर्जा, अशोक गौतम, राजकुमार पाल, विमल यादव,रामबाबू दिवाकर , घनश्याम लोधी,रमेश प्रजापति , होरीलाल लोधी ,मुन्ना लोधी , होरी लाल लोधी, लखन लाल लोधी,कमलेश कोटेदार, दुर्गा रैदास, फूल कुमार रामनरेश प्रजापति , जयराम प्रजापति, छेदी लाल दिवाकर,, रामखेलावन सविता, छोट्टन सैनी,रमेश लोधी, विजय बाबा लोधी, धन्नायजय कुर्मी , हरिलाल लोधी दरोगा विश्वकर्मा, रामसजीवन अरख,, विजय गौतम, सीताराम प्रजापति,, रामबाबू प्रजापति, अयोध्या दिवाकर, भीखू दिवाकर, जयकरन लोधी, बीरबल लोधी, कौशल लोधी, अशोक कुमार, प्रजापति, लाला भाई सबिता सहित बहुत से साथी रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

