उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के गौरी पुलिया के समीप शनिवार की शाम तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोपालीखेड़ा मजरे कोंडार गांव निवासी इन्द्रपाल का 23 वर्षीय पुत्र राजपाल बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था, जब वह बहुआ रोड गौरी पुलिया के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही लोडर ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग जाने में सफल रहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share