उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता एवं सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे मो. अय्यूब अहमद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद रविवार को फतेहपुर स्थित सपा कार्यालय में उनका प्रथम आगमन हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। बता दें कि अय्यूब अहमद पूर्व में लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इस मौके पर अय्यूब अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। सपा ही अगड़ों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों पर चलते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर उनके हकों की रक्षा का काम समाजवादी पार्टी कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता पीडीए को मजबूत करते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाएगी।जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि अय्यूब अहमद के आने से जनपद में सपा और मजबूत होगी। उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। इस दौरान सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन यादव, वीरेंद्र यादव, महेंद्र बहादुर, बच्चा सिंह, अरुणेश पांडेय, संगीता देवी पासवान, अमित मौर्य, कुश वर्मा, सऊद अहमद, सुहैल अहमद हेमू, हीरालाल साहू, दीपक यादव, सिद्धार्थ कोरी, सुशील दोषी, शकील अकबर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share