उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अगर आपका मोबाइल खो गया है तो घबराइए मत, पुलिस उसे खोजकर वापस ला रही है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है।अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी मोबाइल गुम होते हैं, उन्हें पहले CEIR पोर्टल पर दर्ज किया जाता है और उसके बाद थानों की CCTNS टीम और जनपदीय CCTNS टीम द्वारा उन्हें ट्रेस करके बरामद किया जाता है। पिछली बार 3 सितंबर को बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए थे। उसके बाद से पिछले लगभग 1 महीने में पुलिस ने कुल 127 मोबाइल ट्रेस किए हैं। इन सभी 127 मोबाइलों को उनके मूल स्वामियों को सुपुर्द किया जा रहा है। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 19 लाख रुपये आंकी गई है।अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने फतेहपुर पुलिस का आभार जताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share