उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सुल्तान नगर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी हंसराज का 17 वर्षीय पुत्र गोलू ई-रिक्शे पर सवारी लेकर शहर आया था। जब वह कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाइवे 2 पर स्थित सुल्तान नगर पहुंचा। तभी उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे रिक्शा चालक गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी अंकित व पायलेट भूपेन्द्र ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share