उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर कोराई गाँव के समीप विगत 25 दिन पूर्व सड़क पार कर रही भैंस से बाइक टकरा जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी कानपुर उर्सला हास्पिटल मेें मौत हो गयी। बताते चले कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी स्व0 सुखराम का 30 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र विगत 10 सितम्बर को अपने रिश्तेदार उमरगहना गांव गया था। वापस लौटते समय जब वह कोराई गांव के पास पहुंचा तभी सड़क पार कर रही भैंस से बाइक टकरा गयी थी। जिससे धर्मेन्द्र घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। जहां एक सप्ताह इलाज के बाद डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। परिजन उर्सला अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। मंगलवार की सुबह धर्मेन्द्र ने दम तोड़ दिया। उधर परिजन शव लेकर गांव वापस आ गये और पुलिस को जानकारी दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक का भाई राजेन्द्र ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share