उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। दूर-दराज से आए फरियादियों से एक-एक करके उनकी शिकायतें लीं और उनके सामने ही संबंधित थानाध्यक्षों और अधिकारियों को फोन कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद, मारपीट, महिला उत्पीड़न और पुलिस कार्रवाई से जुड़े कई मामले सामने आए, जिन पर एसपी ने तुरंत जांच के आदेश दिए। फरियादियों ने भी एसपी के इस कदम की सराहना की और कहा कि कप्तान साहब के जनता दरबार से उन्हें न्याय की उम्मीद जगी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share