उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित आबू नगर मोहल्ले में अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के वर्मा चौराहा मोहल्ला निवासी लक्ष्मीराज सिंह का 24 वर्षीय पुत्र वैभव सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड़ पर आबूनगर मोहल्ले में पहुंची। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वैभव रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share