उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने बचत के पैसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज कलेक्ट्रेट विकास भवन परिसर के बाहर दर्जनों महिलाएं इकट्ठा हुईं और अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया। समूह की अध्यक्ष सरोज बाला ने बताया कि उनकी गौरी महिला समूह की महिलाएं पिछले कई सालों से 10-10, 50-50 रुपये जमा करके समूह में पैसा इकट्ठा कर रही थीं। 2023 तक का कुछ भुगतान आया था, लेकिन 2023 के बाद से एक भी रुपया नहीं आया है। महिलाओं का आरोप पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अधिकारियों से पूछने पर कभी बताया जाता है कि पूछताछ योजना खत्म हो गई, कभी कहा जाता है पैसा आएगा। कभी दिवाली पर, कभी दशहरा और कभी होली पर टाल दिया जाता है, लेकिन आज तक कोई भुगतान नहीं हुआ महिलाओं ने कहा अब सेविंग का पैसा खर्च हो गया। समूह टूटते जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि पुरुष पूछते हैं कि समूह में जमा किया गया पैसा कहां है, उसे लाओ। इसको लेकर घर में मारपीट हो रही है, महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।महिलाओं ने कहा कि एक तरफ सरकार महिला सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ जो महिलाएं दो-चार पैसा कमा रही हैं, वह भी समूह में जमा होकर गायब हो जा रहा है। यह महिलाओं के साथ शोषण है महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उनके जमा किए गए पैसे का हिसाब दिया जाए और जल्द से जल्द उनका भुगतान कराया जाए, ताकि उनके परिवार में हो रहा कलह खत्म हो सके। इस मौके पर समूह की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share