उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लक्षीरामपुर गांव के समीप पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार के जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्षीरामपुर गांव निवासी जागेश्वर का 42 वर्षीय पुत्र दीनदयाल घर से पैदल किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप रोड से गुजरे बाइक सवार ने उसको जोरदार टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर दीन दयाल रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसी एंबुलेंस के ईएमटी और पायलेट के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

