उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बीती रात अचानक घर मे बंधी हुई भैंस खुल गई। भैस खुलने की जानकारी घर मे सो रही महिला को हुई तो महिला भैस को बांधने के लिए उठी तभी भैंस ने हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उरौली गांव निवासी स्वर्गीय राम स्वरूप की 75 वर्षीय पत्नी राम कुमारी बीती रात अपने घर में सो रही थी। तभी घर मे बंधी उसकी भैंस खुल गई तो वह भैंस को बांधने के लिए उठी तभी भैंस ने अचानक हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी प्रसुनेंद्र और पायलेट विशाल ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share