उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गाँव में शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गयी। जब नशे में धुत पुत्र ने अपनी 65 वर्षीय मां पर ईट से ताडतोड़ सिर में वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना से जहां गांव में दहशत फैल गयी। वहीं घटना के अंजाम देने के बाद पुत्र मौके पर ही मौजूद रहा। हत्या की सूचना पाते ही बकेवर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंच हत्यारे पुत्र को आलाकत्ल खून सने ईट के साथ गिरफ्तार करते हुये शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। जानकारी के अनुसार, दिलावलपुर गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व0 शिवचरण पटेल, शनिवार सुबह घर पर थीं। तभी नशे में धुत छोटा पुत्र राजू पटेल घर पहुंचा और मां ने उसे शराब पीने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। उसी बीच नशे में धुत देखते ही देखते विवाद बढ़ गया तभी राजू ने पास में पड़ी ईंट उठाकर मां के सिर पर ताबडतोड वार करने लगा। गंभीर चोट लगने से सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बकेवर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बड़े बेटे रामजीवन ने अपने छोटे भाई राजू पटेल के खिलाफ बकेवर थाने में लिखित तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रियंक जैन भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

