उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के पश्चात विशेष अभियान के संबंध में महात्मा गाँधी कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने हेतु संचालित विशेष अभियान के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधान सभा निर्वाचक नामावली में पात्र/छूटे हुए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये जाने हेतु इस जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 238-जहानाबाद, 239-बिन्दकी, 240-फतेहपुर, 241-अयाहशाह, 242-हुसैनगंज तथा 243-खागा (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दो विशेष कैम्प-दिनांक- 17.10.2026 (शनिवार) एवं दिनांक- 24.10.2026 (शनिवार) को समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित किये जायेगे। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी महोदया नें समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि उपरोक्त विशेष अभियान में अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बूथ लेविल अधिकारी समय से उक्त दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक अपने सम्बन्धित बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से फार्म-6 प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें तथा बीएलओं के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6 तथा मतदाता सूची रहे। उपरोक्त कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इस प्रकार से करेगें कि समस्त बूथ आच्छादित हो सके। उन्होंने कहा कि समस्त बी०एल०ओ० के पास पर्याप्त संख्या में फार्म -6 तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 10.04.2026 को प्रकाशित अन्तिम निर्वाचक नामावली उपलब्ध रहेगी। आयोजित विशेष कैम्प में नामावली में नाम शामिल किए जाने संबंधी कार्यवाई हेतु सम्बन्धित मतदाता अपनी अद्यतन फोटो, जन्म तिथि एवं निवास से सम्बन्धित अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा यदि परिवार के किसी सदस्य का मतदाता फोटो पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध है, तो उसे लेकर अपने निकटतम बूथ पर अवश्य आये। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन वेबसाइट https://Voters.eci.gov.in व VHA ऐप के माध्यम से निर्वाचक नामावली में पंजीकरण कर सकते है। उन्होंने नें समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि बीएलए की तैनाती कर सूची सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना है। साथ ही सम्बन्धित बीएलए अपने सम्बन्धित बूथ लेविल अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाताओं का फार्म भरवाने में सहयोग करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0 /रा0, सहायक निर्वाचन अधिकारी, राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों सहित सम्बंधित उपस्थिति रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share