उत्तर प्रदेश फतेहपुर हुसैनगंज थानां क्षेत्र के मोधन मंसूरपुर गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 11 अक्टूबर से शुरू हुए धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। शनिवार को कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा और कंस वध लीला का वर्णन किया गया। कथा।वाचक सम्राट अर्जुन चैतन्य ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान भक्ति गीतों और संगीतमय प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में ढोलक पर आलोक यादव, चिमटा वादन पर बृजकिशोर इटावा, यज्ञाचार्य ऋषिदेव कानपुर तथा कॉमिक कलाकार सुनील यादव औरैया अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन को आकर्षक बना रहे हैं। श्रीमद्भागवत कथा का समापन 19 अक्टूबर को होगा। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह और रावेन्द्र सिंह की प्रमुख भूमिका है। त्रिभवन सिंह यादव ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम समस्त ग्रामवासियों और सहयोगियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों में धार्मिक आस्था, भक्ति और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। इस मौके पर रामू यादव, पुरुषोत्तम यादव, राजन सिंह, अवधेश सिंह, गुलाब सिंह, दीपू, श्यामू, भूपेश, नितिन, विक्रम, योगेंद्र, मोहित, संतू, लोकेंद्र, राहुल, धीरेंद्र यादव, रमेश सिंह, रोहित, बबलू, विनायक, बलराज गौतम, धनराज गौतम,मेडी लाल गौतम, पन्नालाल गौतम, अरविंद गौतम, जगतपाल गौतम, मनोज गौतम, महेश सेठ, वीरेंद्र सिंह, रुद्रपाल, देव नारायण, शेरा, नागेंद्र, पुत्तन, देशराज और शारदा प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

