उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के दलीपुर रारा गांव के समीप पैदल जा रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव निवासी स्वर्गीय बाबू राम की 65 वर्षीय पत्नी महाबिरया देवी घर से किसी काम के लिए पैदल रोड पर गई थी। तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वही मेडिकल कॉलेज पहुँचते ही डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शिवशरन व पायलेट गुलाब सिंह के साथ कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share