उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर स्थित नऊवा बाग के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औढेरा गांव निवासी राम सजीवन का 19 वर्षीय पुत्र गोलू और मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा गांव निवासी स्वर्गीय अंगद राम का 18 वर्षीय पुत्र सोम दत्त दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर नऊवा बाग के समीप पहुंची तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सोम दत्त को घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल गोलू को सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शिव शरन व पायलेट गुलाब सिंह के साथ अलीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

