उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन महिला थाने के समीप बाइको की भिड़न्त में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हों गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर मोहल्ला निवासी देवेश श्रीवास्तव का 30 वर्षीय पुत्र मयंक श्रीवास्तव बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए राधा नगर थाना क्षेत्र गया था। जब उसकी बाइक पुलिस लाइन महिला थाने के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें मयंक श्रीवास्तव गंभीर से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शिवशरन और पायलेट गुलाब सिंह ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

