उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के कोर्राकनक गाँव के समीप स्थित खेतो की जुताई कर रहे ट्रैक्टर पर चढ़ रहा किसान गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कोर्राकनक गाँव निवासी बलराम सिंह का 35 वर्षीय पुत्र अरविंद अपने गाँव के समीप स्थित खेत की जुताई ट्रैक्टर से करवा रहा था। तभी चलते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ते समय उसका पैर फिसला और वह हैरो की चपेट में आकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे। तभी शिकार की तलाश में जिला अस्पताल में मौजूद ब्यक्ति द्वारा घायल के परिजनों को गुमराह कर उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल पहुंचा दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share