उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सम्मेलन कक्ष में मिशन शक्ति फेज–6.0 के अंतर्गत बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर सामाजिक कुरीति के उन्मूलन हेतु प्रेरित किया गया। आज दिनांक 18.10.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज–6.0 के अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में प्रभारी मिशन शक्ति उप निरीक्षक श्रीमती प्रीति कटियार एवं मिशन शक्ति टीम फतेहपुर पुलिस द्वारा बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए पुरुषों, महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा इसकी रोकथाम के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, स्क्रीन के माध्यम से लघु फिल्म का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक किया गया तथा इसकी रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने और समाज में जागरूकता प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता के दृष्टिगत वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन पुलिस सेवा 112 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा असुरक्षा की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share