उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के शंकर पुर, बिलंदा, एकारी, मिचकी, फरीदपुर, छीतमपुर, भभैचा, कमालीपुर, आमापुर, थारियावं, बहरामपुर, औरेई, सही दर्जनों गाँव में शारदीय नवरात्रि के अवसर अष्टमी पर्व पर भक्तों द्वारा पूजा- अर्चना किया जा रहा है। हसवा कस्बे में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर कूबरी माता मंदिर , पुराने बैंक ऑफ़ बडौदा के पास सजे दुर्गा पांडाल, संगत कुटी दुर्गा मंदिर, रामलीला मैदान दुर्गा मंदिर , बाजार के पास सजे हुए दुर्गा पंडाल सहित क्षेत्र के अलग-अलग गांव में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सुंदर पंडाल सजाए गए हैं । और मां दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान करके सुबह और शाम विद विधान से पूजा अर्चना भक्ति कर रहें हैं । वही शाम की आरती के समय भक्तों की अधिक भीड़ लगती है।मां दुर्गा की आरती के बाद जय कारे के साथ भक्तों प्रसाद वितरण किया जा रहा है।वही प्रत्येक दुर्गा पंडाल में बच्चों और अन्य कलाकारों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं । भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक दुर्गा पंडाल में प्रतिदिन सैकड़ो भक्तों की भीड़ लगती है। बैंक ऑफ़ बडौदा के पास सजी दुर्गा पंडाल तथा बाजार के पास सजे हुए दुर्गा पंडाल में दूसरे जनपद से आए हुए कलाकारों द्वारा सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई । साथ ही कलाकारों द्वारा अलग-अलग भजन का भी तथा भक्ति गीतों का भी गायन किया गया। सैकड़ो की संख्या में मौजूद भक्तों ने भक्ति गीतों का आनंद लिया तथा मां के जयकारे लगाए। वही आयोजकों ने बताया कि पूजा अर्चना के दौरान प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भक्तों की अधिक भीड़ जुट रही है । और विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। साथ ही अलग-अलग भक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। बताया कि पूजा अर्चना और शाम की आरती के दौरान पुलिस भी मौजूद रहती है जिससे के माहौल शांतिपूर्ण और भक्तिमय रहता है। इसके अलावा सभी दुर्गाष्टमी के पुलिस के जवान मुस्तैद रहते हैं। एस ओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र और हसवा चौकी क्षेत्र के प्रत्येक दुर्गा पंडाल में पुलिस कर्मचारी प्रतिदिन तैनात रहते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

