उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां विकास खंड के औंग कस्बे के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत उन्नतिशील किसान शैलेंद्र सिंह पटेल को आकाशवाणी लखनऊ के द्वारा खेती किसानी कार्यक्रम में निमंत्रण दिया गया और इस कार्यक्रम का प्रसारण रविवार शाम 6:50 बजे आकाशवाणी पर प्रस्तुत किया गया। आकाशवाणी के डॉ. सुनील कुमार राय ने प्रगतिशील किसान शैलेंद्र सिंह पटेल से विभिन्न फसलों के विषय में जानकारी पूछी और किसानों को अच्छी फसल करने की बातों के विषय में जानकारी देने को कहा और वह आमदनी कैसे बढ़ा सकते हैं इस बारे में भी विस्तार से जानकारी देने को कहा उन्होंने पूछा कि प्याज और लहसुन को वह किस विधि से उत्पादन करते हैं उन्होंने बताया कि वह वलवेट विधि जिसे कई जगहों पर गांठी भी कहा जाता है से करते हैं खरीफ़ प्याज फसल 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच में लगाई जाती है तथा यह 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है यह लगभग एक एकड़ में 70 से 75 कुंतल तक इसका उत्पादन होता है अगर किसान भाई इसे लगाते हैं तो इससे वह 1 एकड़ में करीब एक से डेढ़ लाख तक का मुनाफा कमा सकते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

