उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के जगन्नाथ धाम गेट ससुर खदेरी नदी के पास बाइक से निमंत्रण जा रहे वृद्ध किसान की अज्ञात वाहन के टक्कर लगने वह गम्भीर रूप से घायल जो गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 पीआर बी मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु शव को भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगन्नाथ धाम गेट ससुर खदेरी नदी के पास असोथर निवासी 60 वर्षीय किसान रामकृष्ण पुत्र रामपाल थाना असोथर बाइक द्वारा निमंत्रण में सम्मिलित होने पलिया गांव जा रहे थे। बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी राहगीरों द्वारा 112 पीआरबी को तड़के दी गई। हथगाम पुलिस द्वारा किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर लाया गया, जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पारिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम पहुंचे। मृतक के पुत्र बाहर रहते हैं। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

