उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खेसहन गांव में रविवार को घर के अंदर की कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। खेसहन गांव निवासी सुखदेव पासवान का 65 वर्षीय पुत्र हरिपाल पासवान घर के अंदर मौजूद था। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार और हल्का प्रभारी सुमित नारायण तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गाजीपुर भेजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share