उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के लोधीगंज बाईपास के समीप शालीमार होटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी-112 की पीआवी 9260 टीम किशोर व पंकज ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल अपने पुलिस वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाई से घायल को समय पर उपचार मिल सका। जानकारी के अनुसार, गणेश कुमार निवासी शिवपुर, थाना मलवां घर से किसी काम से आए थे। वापस घर जाते समय लोधीगंज बाईपास के पास शालीमार होटल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही च्त्ट टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायल की हालत को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय उन्हें तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराया पुलिसकर्मियों ने समय रहते अस्पताल पहुंचने से घायल को उपचार मिल सका और उसकी जान बचाने में मदद मिली।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

