उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण हेतु शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प व अन्य बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं कहा कि परिषदीय विद्यालयों में जिन पैरामीटरों का कार्य शेष है, को जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए सभी पैरामीटरों से संतृप्त किया जाये। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि परिषदीय विद्यालयों में मानक के अनुरूप बालिका शौचालय बनाए जाने है, जिन विकास खण्डों के परिषदीय विद्यालयों में शेष रह गए है , में जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करे । उन्होंने कहा कि जिन परिषदीय विद्यालय के भवन जर्जर है, कि नीलामी प्रक्रिया पूरी हो गई है, जल्द से जल्द ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय और स्मार्ट क्लास के तहत डिजिटलीकरण के माध्यम से शिक्षा दी जाय एवं जिन परिषदीय विद्यालयों में आईसीटीसी लैब एवं स्मार्ट क्लास स्थापित है को शत प्रतिशत संचालन कराया जाय। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय, मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए कार्यदाई संस्थाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य कराना सुनिश्चित करे। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच नियमित कराए रहे। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन की तहत कक्षा–5 तक के छात्रों का शत प्रतिशत असेसमेंट कराते हुए बच्चों को निपुण बनाया जाय। उन्होंने कहा कि प्रेरणा पोर्टल में कक्षा 5 पास आउट का कक्षा 6 में नामांकन एवं कक्षा 8 पास छात्रों का कक्षा 9 में नामांकन छात्रों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराए एवं अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशाषी अभियंता आरईएस, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share