उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत हसवा कस्बे में श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा 226 वें वर्ष ऐतिहासिक रामलीला के पांचवें दिन सोमवार रात को केवट संवाद दशरथ मरण लीला का मंचन किया गया। जिसमें आसपास के सैकड़ों गांव के लोगों रामलीला देखने के आते है। राम चरितमानस की वंदना के बाद लीला की शुरुआत हुई और भगवान राम,माता सीता और लक्ष्मण गंगा पार जाने के लिए निषाद राज से आग्रह करते हैं । वही निषाद राज भी कहते हैं कि बिना आपके चरण धुले नौका में विराजमान नहीं कराएंगे । क्योंकि कहीं मेरी नाव भी पत्थर की न हो जाए। अंत में राम, सीता और लक्ष्मण वैसा ही करते हैं। सभी के चरणों को धुलने के बाद निषाद राज अपने आप को धन्य मानते हैं। राम और केवट संवाद का यह दृश्य देखकर दर्शन भी अधिक भावुक हुए। इसके बाद राम ने निषाद राज को परिवार सहित आशीर्वाद देने के बाद अयोध्या से साथ-साथ आई हुई प्रजा को भी वापस जाने के लिए कहा। राम, सीता और लक्ष्मण पंचकुटी पहुंचें। इधर राजा दशरथ की आज्ञा पाकर मंत्री सुमंत राम को सीता और लक्ष्मण सहित वापस लेने के लिए पहुंचे। लेकिन राम ने यह कहकर मना कर दिया कि पिता की आज्ञा है कि आज्ञा का ही वह पालन करेंगे। और वह 14 वर्ष बाद ही वापस अयोध्या आएंगे । क्योंकि रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए यह दृश्य देखकर दर्शन भी भावुक हो गए। जैसे ही मंत्री सुमन वापस आकर पूरी बात राजा दशरथ को बताते हैं। वैसे ही राम-राम कहते हुए दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं । पूरे अयोध्या में शोक की लहर दौड़ गई। ननिहाल से वापस आने के बाद भरत और शत्रुघ्न कुछ ऐसे ही पूरी घटना ज्ञात हुई दोनों भाई असहनीय पीड़ा से गुजरने लगे । अपनी माता कैकेई पर अधिक क्रोधित हुए इसके अलावा दासी मंथरा पर भी अधिक क्रोधित हुए और प्रजा सहित बड़े भाई राम को लेने के लिए पंचवटी पहुंचें। लेकिन राम ने वापस आने के लिए मना कर दिया । भरत प्रभु राम की खड़ाऊ लेकर वापस अयोध्या आ गए। रामलीला के सुंदर मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, सहित कोषाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी तथा रामलीला मंडल के अध्यक्ष सहित मेंशन करने वाले अन्य कलाकार और हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे वही पूरी लीला के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share