उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गढ़वा गांव में घर के समीप बाबुल के पेड़ की छटाई करते समय मधुमक्खियां के झूलने युवक पर हमला कर दिया जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनो ने आग जलाकर उसको मधुमक्खियां के चंगुल से मुक्त कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिलमी गढ़वा गांव निवासी संकटा प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार घर के समीप लगे बाबुल की पेड़ की चढ़ाई कर रहा था। तभी गुजर रहे मधुमक्खियां के झुंडने उसके ऊपर हमला बोल दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने आग जलाकर अशोक को मधुमक्खियां के जंगल से मुक्त कर इलाज के लिए विजईपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन बिना समय गंवाए अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर चले आए। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share