उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी महाराज का 492वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, फतेहपुर में बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान की अगुवाई में किया गया। समारोह के दौरान साप्ताहिक पाठ की समाप्ति हुई। ज्ञानी प्रीतम सिंह जी ने संगत के बीच श्री गुरु रामदास जी के जीवन, विचारों एवं शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात गुरु साहिब जी को समर्पित कीर्तन दरबार सजाया गया।

गुरुद्वारा साहिब में अरदास के उपरांत संगत के बीच गुरु का लंगर वितरित किया गया।इस अवसर पर जतिंदर पाल सिंह, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, सोनी, मंजीत सिंह, गुरचरण सिंह, सतपाल सिंह सेठी, शरनपाल सिंह, वरिंदर सिंह पवी, गुरमीत सिंह उमंग, जसवीर सिंह बंटी, मन्नी, सोनी तरन सहित हरजीत कौर, हरविंदर कौर, रंजीत कौर, जसपाल कौर, प्रभजीत कौर, मंजीत कौर, खुशी, हरजस एवं जसकीरत सहित अन्य संगत उपस्थित रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

