उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता में ऐतिहासिक मेले के समापन के बाद आयोजित दो दिवसीय दंगल का भी रोमांच और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मुकाबलों को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दंगल के दौरान विभिन्न पहलवानों के बीच रोचक मुकाबले हुए। इनमें रानीपुर के कल्लू यादव और मंझनपुर के दिनेश के मुकाबले में कल्लू यादव विजयी रहे। वहीं, बसोहनी के सत्यम और बरौनी के सुदामा के बीच हुए मुकाबले में सत्यम ने जीत दर्ज की। इसके अलावा प्रतापगढ़ के अंकित और कौशांबी के पवन सिंह के मुकाबले में अमन सिंह विजयी रहे। कार्यक्रम के अंत में मेला प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने विजेता एवं प्रतिभागी पहलवानों को प्रोत्साहन राशि और सम्मान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खागा की विधायक एवं राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, खखरेरु नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानचंद्र केसरवानी, विवेक सिंह उत्कर्ष जायसवाल, रामनारायण शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान सहित धाता थाना के प्रभारी अभिलाष त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। दंगल के सफल आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share