उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी ब्लाक के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सावर किशोर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भरहरा गांव निवासी स्वर्गीय प्रकाश का 17 वर्षीय पुत्र करन घर से ई-रिक्शा पर सवार होकर निकाला था। जब रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी ब्लॉक के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार कारन घायल हों गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

