उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश पर वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।, फतेहपुर के निर्देशन / नेतृत्व में एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर दीपावली पर्व दृष्टिगत दूध, मिठाईयों एवं सरसो का तेल कुल 08 नमूनें संग्रहित करके जॉच हेतु भेजे गये तथा 300 लीटर दूध एवं 5 किलो दूषित मिठाई नष्ट करायी गयी एवं 30 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया गया। जिसका विवरण निम्न है:- 1. सिरौली, थाना किशनपुर स्थित विनय प्रताप सिंह की डेयरी से दूध का नमूना लेकर शेष बचे 300 लीटर दूषित दूध को नष्ट कराया गया। दूध को फटने से बचाने के लिए हाइड्रोजन पर आक्साइड की मिलावट की गयी थी।, 2. शाहपुर विजयीपुर स्थित पिंटू के दुग्ध वाहन से दूध का नमूना।, 3. शाहपुर विजयीपुर शिवकरन यादव की डेयरी से दूध का 01 नमूना लिया गया। 5 किलो दूषित मिठाइयाँ नष्ट करायी गयी।, 4. खागा स्थित जया स्वीट हाउस से पेड़ा का नमूना लिया गया।, 5. खागा स्थित सागर गुप्ता के प्रतिष्ठान से सरसो का तेल नमूना लेकर 30 किलो सरसो का तेल सीज किया गया।, 6. तॉबेश्वर के पास शिव डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया।, 7. अल्लीपुर स्थित विशाल स्वीट हाउस से छेना मिठाई का नमूना लिया गया।, 8. राधानगर स्थित मुरारी स्वीट हाउस से बर्फी का नमूना लिया गया। उक्त सग्रहित किये गये सभी नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाई की जायेगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, सिद्धार्थ कुमार, धीरज कुमार दीक्षित, देवेश कुमार मिश्रा एवं दिनेश चन्द्र उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share