उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में सड़क हादसा नीलगाय से टकराने के कारण बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खखरेरू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4, जोधा सिंह नगर के निवासी रमेश (38) पुत्र देवनाथ और जगपत (40) पुत्र भोला, आज सुबह लगभग 9:00 बजे अपनी बाइक से खखरेरू स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद दोनों युवक वापस रहमतपुर बाजार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लोहरपुर चौराहे से लगभग 100 मीटर खखरेरू की तरफ पहुंची, अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। रफ्तार तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से सीधे टकरा गई। घायलों को तुरंत खखरेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जगपत पुत्र भोला की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल मंझनपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share