उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित बेरागढ़ीवा गाँव के समीप चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव निवासी स्व. मंगल प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार व बिहार प्रांत के वैशाली जनपद के पातेपुर थाना क्षेत्र के टेकनारी गांव निवासी इंताफ अहमद का 23 वर्षीय पुत्र परवेज़ अहमद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे।

तभी गांव निवासी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार परवेज़ व श्रवण कुमार दोनों घायल हो गए। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे तभी श्रवण के परिजन उसको शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

